Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

जादवपुर यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर ने की आत्महत्या

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

06 Feb 2024

जादवपुर यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर ने की आत्महत्या

कोलकाता। जादवपुर यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सुमन निहारा ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मुर्शिदाबाद के सुदूर इलाके से आने वाले यह प्रोफेसर बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती थे। उनकी आत्महत्या की खबर से यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसर लगभग सदमे में हैं। उनका कहना है कि अपने शैक्षणिक करियर को बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सुमन की आत्महत्या ने निस्संदेह सभी को अचंभित दिया है।
दरअसल मंगलवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला ब्लॉक अंतर्गत जइशतला इलाके के बालीपाड़ा में सुमन का शव बरामद किया गया। इस मामले में रिश्ते की जटिलता का विषय भी सामने आया है। अदालत में एक मामला भी तकरीबन तीन सालों से चल रहा था।
मृत प्रोफेसर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुमन मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। तीन दिन पहले सुमन यूनिवर्सिटी से घर लौटे थे और मंगलवार को सुमन का शव उनके घर से बरामद किया गया।
घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि जुलाई 2022 में जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और तत्कालीन कुलपति सामंत्यक दास का लटका हुआ शव बरामद किया गया था। तब भी उनके मानसिक अवसाद समेत कई बातें सामने आईं डेढ़ साल बाद एक और प्रोफेसर की आत्महत्या ने यूनिवर्सिटी को हिलाकर रख दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News